बेगूसराय: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन चलाने की मांग, पूर्व पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस ने की अपील

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन (AI सांकेतिक तस्वीर)

भागलपुर-नौगछिया विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने से बेगूसराय से बसों का परिचालन बंद हो गया है, जिससे लाखों कावंरियों को सुल्तानगंज से बाबा धाम पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है. वर्तमान में उपलब्ध सीमित ट्रेनें अपर्याप्त हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: नौगछिया-भागलपुर विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बेगूसराय से बसों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है, वहीं मुंगेर सड़क मार्ग लगातार भीषण जाम का पर्याय बना हुआ है. इस विकट स्थिति में सावन माह में सुल्तानगंज से जल उठाने वाले लाखों-लाख श्रद्धालु बाबा धाम कैसे पहुंचें, यह एक बड़ा प्रश्नचिन्ह बन गया है.

यह बात सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कही.

मौजूदा ट्रेनों की संख्या नाकाफी, श्रद्धालुओं को हो रही भारी फजीहत

पूर्व पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस ने रेल प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि फिलहाल बेगूसराय स्टेशन होकर सुल्तानगंज मार्ग के लिए केवल दो ट्रेनें ही उपलब्ध हैं:

  1. गाड़ी संख्या 15554 (जयनगर-बेगूसराय-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर): यह एकमात्र रेगुलर ट्रेन है, जो रात में चलती है.
  2. गाड़ी संख्या 05028 (बढ़नी-गोरखपुर-बेगूसराय-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर-बांका-देवघर): यह महज एक महीने के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन है, जिसकी लूज टाइमिंग के कारण गति बेहद धीमी है.

उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में यात्रा करने वाले हजारों-लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए केवल दो ट्रेनें ऊंट के मुंह में जीरा के समान हैं.

इन नई ट्रेनों के परिचालन और विस्तार की उठाई मांग

श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की भारी परेशानी को देखते हुए श्री प्रिंस ने रेलवे प्रशासन एवं पूर्व मध्य रेल से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  • बरौनी-साहेबगंज एक्सप्रेस इंटरसिटी: बरौनी-बेगूसराय-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर या साहेबगंज के बीच एक नई एक्सप्रेस/इंटरफॉर्मिटी ट्रेन तुरंत चलाई जाए.
  • समस्तीपुर-साहेबगंज इंटरसिटी: समस्तीपुर-साहेबगंज इंटरसिटी का परिचालन बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर होकर किया जाए.
  • ट्रेनों का बरौनी तक विस्तार: गाड़ी संख्या 22309/22310 जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 13071/13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का बेगूसराय होकर बरौनी तक विस्तार किया जाए.

उन्होंने कहा कि यदि रेल प्रशासन समय रहते इन रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाता है, तो सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जाम और आवागमन की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन