असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में बेगूसराय की डॉ. सौम्या शालिनी ने हासिल की 41वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान
डॉ. सौम्या शालिनी
Begusarai News : बेगूसराय की बहू डॉ. सौम्या शालिनी ने इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में राज्यभर में 41वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.
Begusarai News : जिला मुख्यालय के बड़ी ऐघु गांव की बहू डॉ. सौम्या शालिनी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बेगूसराय का नाम रोशन किया है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित इतिहास विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में उन्होंने पूरे राज्य में 41वीं रैंक हासिल की है.
परिवार और मेहनत को दिया सफलता का श्रेय
डॉ. सौम्या शालिनी छपरा के वरिष्ठ अधिवक्ता जीवनंद शर्मा एवं सीमा शर्मा की पुत्री हैं. उनका विवाह बेगूसराय जिले के बड़ी ऐघु निवासी नित्यानंद सिंह और पूनम देवी के पुत्र शोभित कुमार से हुआ है. शोभित कुमार वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया की मंझौल शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. परिणाम घोषित होने के बाद डॉ. सौम्या शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति, सास-ससुर और पूरे परिवार के सहयोग एवं प्रेरणा को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के विश्वास और निरंतर समर्थन ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की शक्ति दी.
क्षेत्र में खुशी की लहर, शिक्षाविदों ने दी बधाई
डॉ. सौम्या शालिनी की इस उपलब्धि से बड़ी ऐघु गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. एमआरजेडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य अमित कुमार, शिक्षिका खुशबू कुमारी, साक्षी सिंह, नीलेश कुमार, सिद्धार्थ शर्मा सहित कई शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Also Read : औरंगाबाद में बीएलओ को एक सप्ताह में फॉर्म-6, 7 और 8 के निष्पादन का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










