जेसीबी से सरकारी व गैरमजरूआ भूमि को कराया गया अतिक्रमणमुक्त

तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर बरौनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तारा अड्डा से फुलवड़िया बाजार तक बाजार को स्वच्छ सुंदर एवं व्यवस्थित बनाये रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया.
बरौनी. तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर बरौनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तारा अड्डा से फुलवड़िया बाजार तक बाजार को स्वच्छ सुंदर एवं व्यवस्थित बनाये रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया. जिसके तहत सरकारी और गैरमजरुआ अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बरौनी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार, तेघड़ा राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ एवं फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह एवं अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर चलाया गया. नगर परिषद की टीम पुलिस के सहयोग से सड़क के किनारे दुकानों के बाहर अतिक्रमण की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अतिक्रमण मुक्त अभियान का शुरूआत गुरूवार को तारा अड्डा से किया गया. अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने अपने दुकान के आगे लगभग दस से बारह फीट जगह को कब्जा कर व्यवसायिक उपयोग में लाया जा रहा था. जिसे जेसीबी के माध्यम से फ्री कराया गया. बरौनी नगर परिषद प्रशासन द्वारा चलाये गये इस अतिक्रमण मुक्त अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. इस दौरान नगर परिषद प्रशासन द्वारा कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया. अतिक्रमण अभियान के दौरान तारा अड्डा से फुलवड़िया बाजार में व्यवसायी द्वारा दुकान के आगे लगया गया चदरा एवं सीमेंट का एस्बेसटस ऐस्वेस्टस, पक्कीकरण, बोर्ड, बैनर फ्लेक्स फ्रेम, दुकान के सामान की प्रदर्शनी को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया. वहीं एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार ने बताया कि तारा अड्डा से बरौनी डेयरी रोड नप क्षेत्र में मुख्य सड़क के दोनों ओर 14 फीट जगह अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है. वहीं उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रमुख बाजार में नो इंट्री नियम को लेकर सख्ती बरतने का भी निर्देश दिया है.
नप प्रशासन ने की लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील
बरौनी नप कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि नगर परिषद के सभी क्षेत्र और प्रमुख बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा. प्रथम चरण में यह अभियान ताब अड्डा से फुलवड़िया मुख्य बाजार होते बरौनी डेयरी तक चलाया जायेगा. उन्होंने दुकानदारों एवं आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी दुकानदार या व्यवसायी अपने दुकान के सामने सरकारी जगह का अनाधिकृत रूप से अतिक्रमित कर उपयोग कर रहे हैं वैसे लोग और व्यवसायी स्वयं उक्त भू भाग को खाली कर दें. अन्यथा अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर की जाने वाली कार्यवाई में आर्थिक दंड के साथ सामान नुकसान के स्वयं भागीदार होंगे. वहीं उन्होंने कहा ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है की दुकान के आगे ठेला और फुटपाथ लगाकर आर्थिक लाभ लिया जाता है. जो प्रमुख बाजार में जाम का मुख्य वजह है. ऐसी स्थिति में उक्त दुकानदार को आर्थिक दंड दिया जायेगा.माइकिंग के माध्यम से अतिक्रमणमुक्त करने की दी जा चुकी है सूचना
बरौनी कार्यपालक पदाधिकारी रणबीर कुमार ने बताया कि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में नगर प्रशासन के द्वारा माइकिंग के माध्यम से सभी स्थाई दुकानदारों और फुटकर दुकानदारों सहित सरकार की गेरमजरूआ जमीन पर कब्जा जमाए लोगों को स्वयं उक्त भू भाग को खाली करने को लेकर लगातार माइकिंग के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार के निर्देश पर पूर्व में भी कई बार चेतावनी के बाद भी सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने के कारण शहर में जाम एवं दुर्घटना की समस्या बढ़ रही है. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है.अतिक्रमण अभियान के दौरान बिजली गुल रहने से परेशान दिखे लोग
गुरुवार से शुरू हुए बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर का विधुत आपूर्ति बंद कर दिया जाता है. स्थानीय गोपाल चौधरी, शंभू शर्मा, अरविंद चौधरी, रामबाबू राय, पार्षद चंदन कुमार, विक्की वर्मा, संजीव मिश्र, अविनाश मिश्र सुग्गा आदि दर्जनों लोगों ने कहा अतिक्रमण मुक्त अभियान के नाम पर लाइन काटा जाता है और कार्रवाई खत्म होने के घंटों बाद तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाती है. बरौनी परिक्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहुत चौपट है. थोड़ी सी बुंदा बुंदी बारिश होने के मतलब है 12 से 14 घंटा विधुत आपूर्ति बंद हो जाना. आलम यह है कि मौसम खराब होने की आशंका देख लोग सबसे पहले विधुत आधारित घरेलू कार्य करना शुरू कर देते हैं और कहते हैं पता नहीं लाइट कटेगी तो आयेगी कब..बरौनी टाउन जेई के कार्यशैली से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. जेई की मनमानी से लाइनमैन (मानवबल) भी परेशान हैं उपभोक्ता की सुविधा सुरक्षा से उनको कोई लेना देना नहीं है. लोगों ने कहा कि अवैध रूप से विद्युत उपयोग एवं नया कनेक्शन लेने के नाम पर उपभोक्ता को खूब परेशान किया जाता है. बरौनी टाउन जेई की क्षत्रछाया में भ्रष्टाचार खूब फल फूल रहा है. और सरकार का चप्पा चप्पा गली गली लेकर आये हम बिजली स्लोगन की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही है. उमसभड़ी गर्मी में लोग समुचित विदयुत आपूर्ति की आस लगाये हैं. वहीं शनिवार को भी अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर सुबह पोने बारह बजे के आसपास लाइट काट दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




