Smart Meter का विरोध पड़ा महंगा, बिजली सप्लाइ बंद, BPRO को आना पड़ा आगे

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Oct 2024 7:30 AM

विज्ञापन

smart meter (image for representation)

Smart Meter : आंदोलनकारियों ने बताया कि बुधवार शाम से ही बिजली काट दिया गया जिसके बाद हमलोग अंधेरे एवं गर्मी में रहने को विवश थे. उनका कहना था कि जब हम पूर्व के मीटर से बिल जमा करते हैं तो नया स्मार्ट मीटर थोप कर हम गरीबों को गुमराह करके ठगने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Smart Meter: बेगूसराय के गढ़पुरा पंचायत के वार्ड 10, 12 एवं 13 में लोगों के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया. इसके बाद विद्युत विभाग ने इन वार्डो में बिजली सप्लाइ बंद कर दिया. इसी से आक्रोशित सैकड़ों के संख्या में लोगों ने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सर्वप्रथम वार्ड 10 एवं 13 के बीच से गुजरने वाली सड़क को जाम कर दिया. किसी अधिकारियों के नहीं पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने गढ़पुरा प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचकर गढ़पुरा-बखरी मुख्य पथ को जाम कर बिजली विभाग के अधिकारियों एवं बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम की जानकारी पाकर गढ़पुरा थाना से पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग पुलिस की भी बात नहीं मानी.

गुमराह करने का प्रयास- आंदोलनकारी

आंदोलनकारियों में गढ़पुरा वार्ड 10 निवासी पिंकी देवी, क्रांति देवी, प्रमिला देवी, अनिल पासवान, रामबालक पासवान, वार्ड 12 निवासी रिंकी देवी, अनिता देवी, वार्ड 13 की वार्ड सदस्य सोनू देवी, अशोक पासवान, मोहित कुमार, वार्ड 14 के नरेश साह समेत सैकड़ों लोग सड़क पर बैठक स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे. उग्र लोगों ने बताया कि बुधवार शाम से ही बिजली काट दिया गया जिसके बाद हमलोग अंधेरे एवं गर्मी में रहने को विवश थे. आंदोलनकारी का कहना था कि जब हम पूर्व के मीटर से बिल जमा करते हैं तो नया स्मार्ट मीटर थोप कर हम गरीबों को गुमराह करके ठगने का प्रयास किया जा रहा है. इधर करीब एक घंटा सड़क जाम रहने के बाद बीपीआरओ सुजीत कुमार लोगों के बीच पहुंचकर स्मार्ट मीटर के फायदे बताएं इसके बाद लोग सड़क से हटे. वही विद्युत विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति भी सुचारु कर दी गयी.

सरकारी दफ्तरों व जनप्रतिनिधियों के घर पहले लगाएं स्मार्ट मीटर : डीएम

एक तरफ बिना जागरूकता स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. इसका लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बेगूसराय जिला अधिकारी तुषार सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबसे पहले अधिकारियों के दफ्तर एवं जनप्रतिनिधियों के घर में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद ना ही सरकारी दफ्तर में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है और ना ही जनप्रतिनिधियों के घर में ही स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. छोटा मोहल्ला खोज कर विद्युत विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. जिसका लोग विरोध कर रहे हैं. बताते चलें कि इससे पहले बिहार के विपक्षी दलों के द्वारा भी स्मार्ट मीटर लगाने का जमकर विरोध किया जा रहा है. इसी वजह से गांव में भी लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में अमीनों के कारण हो रहा सबसे ज्यादा विवाद, सचिव ने दिया एक्शन का आदेश

Patna Metro : पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन