बेगूसराय के बखरी में खत्म हुआ लोगों का इंतजार, 6 लाख की लगत से बनेगी PCC सड़क, आवागमन होगा आसान
ग्रामीण सड़क का शिलान्यास करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि
बेगूसराय के बखरी में ₹6 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास हुआ. सहदेव महतो के घर से चंदन महतो डेरा तक बनने वाली इस सड़क से स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी. एमएलसी राजीव कुमार की योजना से शुरू हुआ यह निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत है.
Begusarai Bakhri PCC Road : बेगूसराय के बागवान पंचायत के डरहा वार्ड संख्या 1 में बन रहे पीसीसी सड़क का शनिवार को शिलान्यास किया गया. एमएलसी राजीव कुमार की योजना से सहदेव महतो के घर से चंदन महतो डेरा तक करीब छह लाख रुपये की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया गया . सड़क निर्माण की योजना शुरू होने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया.
पूजा-अर्चना कर शुरू हुआ निर्माण कार्य
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एमएलसी राजकुमार राय ने विधिवत नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
राजकुमार राय ने कहा कि सड़क बन जाने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा.
छह लाख की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क
योजना के तहत सहदेव महतो के घर से चंदन महतो डेरा तक करीब छह लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा. सड़क निर्माण शुरू होने से अब ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की उम्मीद है.
स्थानीय लोगों के लिए यह सड़क गांव के रोजमर्रा के आवागमन को आसान बनाने वाली महत्वपूर्ण योजना के तौर पर देखी जा रही है. निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई.
ग्रामीणों ने जताया आभार
सड़क निर्माण की योजना शुरू होने पर ग्रामीणों ने एमएलसी राजीव कुमार के प्रति आभार जताया. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आने-जाने में सुविधा होगी. सड़क सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी होती है. खराब या कच्ची सड़क के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
कार्यक्रम में एमएलसी समेत अन्य हुए शामिल
शिलान्यास कार्यक्रम में चंदन महतो, हीरा महतो, प्रमोद महतो, नीतीश राय, फुलो महतो, अरविंद महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
बेगूसराय के बखरी में एक साथ कई दुकानों पर छापेमारी, नशे के खिलाफ दुकानदारों को दी कड़ी हिदायत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए