बेगूसराई के बखरी में 7 साल से जर्जर सड़क-नाला, समाधान की मांग को लेकर एसडीओ से मिले युवा जदयू नेता

Updated:
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण हेतु तैयार आवेदन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बखरी में सात वर्षों से जर्जर सड़क और नाले की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले लोगों को हो रही परेशानी के चलते युवा जदयू ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है. साथ ही, 27.65 लाख के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की भी मांग की गई है.

विज्ञापन

Begusarai Bakhri Road Drainage Issue : बखरी में नगर परिषद बखरी के वार्ड संख्या 26 स्थित काली स्थान के समीप करीब सात वर्षों से जर्जर सड़क और नाले की समस्या बनी हुई है. इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समस्या के समाधान की मांग को लेकर युवा जदयू बखरी के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार राय ने अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव को ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

10 से 15 गांवों को जोड़ता है महत्वपूर्ण मार्ग

ज्ञापन में नीरज कुमार राय ने बताया कि काली स्थान के समीप से गुजरने वाला यह मार्ग बखरी मुख्य बाजार को सुग्गा-निसहरा समेत करीब 10 से 15 गांवों से जोड़ता है. मार्ग के आसपास विद्यालय, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल भी हैं. ऐसे में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है.

सड़क और नाले की स्थिति सुधारने की मांग

उन्होंने कहा कि सड़क लंबे समय से जर्जर है, जबकि नाले की स्थिति भी खराब है. इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है. उन्होंने अनुमंडल प्रशासन से सड़क और नाले की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा आवश्यकता के अनुसार निर्माण और मरम्मत कार्य कराने की मांग की है.

27.65 लाख के निर्माण कार्य की जांच की मांग

नीरज कुमार राय ने वार्ड संख्या 21 में करीब 27.65 लाख रुपये की लागत से बने आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस पूरे कार्य की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराने की मांग की है.

प्राक्कलन से भुगतान तक जांच की मांग

ज्ञापन में प्राक्कलन, मापी पुस्तिका, निर्माण में इस्तेमाल की गयी सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और किए गए भुगतान समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच कराने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.

कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा उठाएंगे मामला

नीरज कुमार राय ने कहा कि सड़क, नाला और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से जुड़े ये मामले सीधे आम लोगों के हित से जुड़े हैं. निर्धारित समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर वे दोबारा अधिकारियों से मिलकर इस मामले को मजबूती से उठाएंगे.

बेगूसराय के बखरी में खत्म हुआ लोगों का इंतजार, 6 लाख की लगत से बनेगी PCC सड़क, आवागमन होगा आसान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन