बिहार में सुबह सुबह ED की रेड, फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर मिले संदिग्ध कागजात

Published by : Ashish Jha Updated At : 04 Jun 2025 9:25 AM

विज्ञापन

ED Raid: सांकेतिक फोटो

ED Raid: छह वाहनों से ईडी की टीम मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा-1 पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. पंकज कुमार ठाकुर के पुत्र अविनाश कुमार और झप्पूसाह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजा के घरों पर छापेमारी के लिए पहुंची.

विज्ञापन

ED Raid: पटना. बिहार में ED की रेड चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ई कॉमर्स कंपनी से जुड़े दो युवकों के बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित अलग-अलग घरों पर छापेमारी की है. सुबह सुबह छह वाहनों से ईडी की टीम मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा-1 पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. पंकज कुमार ठाकुर के पुत्र अविनाश कुमार और झप्पूसाह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजा के घरों पर छापेमारी के लिए पहुंची.

मनी लॉड्रिंग के मामले की चल रही जांच

ईडी सूत्रों के अनुसार, आर्थिक अनियमितता की जांच के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान कई फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई. हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. जांच एजेंसी ने दोनों युवकों के संदिग्ध लेन-देन के सुराग मिलने के बाद यह कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. ईडी ने मनी लॉड्रिंग और बेहिसाब संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर दस्तावेज जब्त किए.

कई राज्यों से रहा है नाता

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश और रजनीश पहले बेगूसराय में फ्लि पकार्ट कंपनी के लिए काम करते थे. करीब दो वर्ष पूर्व वे दिल्ली चले गए थे. दिल्ली से उनका जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लगातार आना-जाना लगा रहता था. विभिन्न सरकारी एजेंसियों के द्वारा उनकी सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. लोगों का कहना था कि हाल के वर्षों में दोनों की आमदनी में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन