बाइक पलटने के बाद सड़क पर गिरे चालक के सिर को वाहन ने कुचला, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 10:01 PM
थाना क्षेत्र की गोधना पंचायत के दरगहपुर चौक के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र की गोधना पंचायत के दरगहपुर चौक के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. मृतक की पहचान रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी संजीत पासवान के 20 वर्षीय पुत्र विश्वास कुमार उर्फ़ सौरव के रूप में की गई. वहीं घायल रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी स्व राजेश साह के 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं आनंद साह के 20 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है. घायल ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक तेघड़ा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे. गोधना पंचायत के दरगहपुर चौक के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. जिस कारण बाइक चालक समेत सवार सड़क पर गिर गया. इसी दौरान तेघड़ा से बछवाड़ा की तरफ तेज रफ़्तार से जा रही अज्ञात वाहन ने बाइक चालक के सिर को कुचल दिया. जिस कारण बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वही दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के चीख और चीत्कार से पूरे इलाके में मातम छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक स्नातक बीए पार्ट थर्ड मे पढ़ाई कर रहा था और घर के सबसे बड़ा पुत्र थे. मृतक के पिता संजीत पासवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में एंबुलेंस चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










