डिजिटल इवीएम के माध्यम से बाल संसद का गठन, बच्चों में नेतृत्व क्षमता का होगा विकास

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल इवीएम के माध्यम से बाल संसद का गठन, बच्चों में नेतृत्व क्षमता का होगा विकास

प्राथमिक विद्यालय उलाव में नवाचार पहल के तहत डिजिटल इवीएम से हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन

बेगूसराय: जिले के प्राथमिक विद्यालय उलाव में नवाचार पहल के तहत डिजिटल EVM माध्यम से बाल संसद का गठन किया गया. यह एक अनोखी पहल विद्यालय प्रशासन के द्वारा किया गया, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए यह आयोजन किया गया. डिजिटल वोटिंग से हुआ चुनाव विद्यालय में बाल संसद के गठन के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया डिजिटल तरीके से संपन्न कराई गई। बच्चों ने मोबाइल के evm ऐप पर ई-वोटिंग के जरिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वच्छता मंत्री सहित कुल 12 पदों के लिए मतदान हुआ। बच्चों ने समझी लोकतांत्रिक प्रक्रिया चुनाव से पहले सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया और अपने घोषणापत्र पढ़कर वोट मांगे। प्रधान शिक्षक ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया से बच्चों को नामांकन, प्रचार, मतदान और मतगणना की व्यावहारिक जानकारी मिली। इससे उनमें आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। क्या करेगी बाल संसद गठित बाल संसद विद्यालय में अनुशासन, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, बाल अधिकार और पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने में शिक्षकों का सहयोग करेगी। हर महीने बाल संसद की बैठक होगी जिसमें समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। विजय कुमार झा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन