सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डंडारी

Updated:
विज्ञापन

पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : सावन की अंतिम सोमवारी पर डंडारी के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Begusarai News : डंडारी. सावन मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी के अवसर पर डंडारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मोहब्बा, कल्याणपुर, तेतरी, डंडारी, हरदिया, पचरुखी, बांक, मोहनपुर, विशनपुर सहित विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सुबह से देर शाम तक भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंगाजल से किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

सोमवारी के पावन अवसर पर महिला, पुरुष, युवा और छोटे-छोटे बच्चे भी व्रत रखकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आये. कई श्रद्धालुओं ने गंगा नदी से पवित्र गंगाजल भरकर विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की.

Also Read : बेगूसराय में तीन दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग, डॉग स्क्वायड ने भी की तलाश

बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

अंतिम सोमवारी को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा. विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की ओर से लगाये जा रहे 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा. श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिला.

कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अंतिम सोमवारी के अवसर पर कई स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. देर शाम तक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

शिवभक्ति में रंगा नजर आया पूरा प्रखंड

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. दिनभर पूजा-अर्चना और जयघोष के कारण पूरा डंडारी प्रखंड भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया.

Also Read : राजद नेता सुशील कुमार ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन