ePaper

महादलित परिवारों के घरों तक पहुंचेंगी विकास की योजनाएं : बीडीओ

Updated at : 12 Apr 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
महादलित परिवारों के घरों तक पहुंचेंगी विकास की योजनाएं : बीडीओ

भीम सेवा अभियान के तहत शनिवार को सनहा पश्चिम पोचायत के पंगु बाबा टोला स्थित सामुदायिक भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. भीम सेवा अभियान के तहत शनिवार को सनहा पश्चिम पोचायत के पंगु बाबा टोला स्थित सामुदायिक भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मुखिया पूनम देवी ने की. इस अवसर पर बीडीओ रवि सिन्हा ने विकास से जुड़े 22 योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया. राशन कार्ड, उज्जवला योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण, इ-श्रम कार्ड, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, बिहार भवन एवं अन्य स्वनिर्माण, कल्याण बोर्ड में निबंध यानी श्रमिक कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री वंदना योजना, राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र दिव्यांग विवाह अनुदान योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय सामुदायिक, समूह शौचालय, औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, परवरिश कुशल युवा प्रोग्राम, कौशल विकास कार्यक्रम मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता, भत्ता योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड हेल्थ, प्रधानमंत्री आवास योजना, बस भूमि बंदोबस्ती पर्चा,बुनियाद केंद्र संबंधित योजनाएं, चश्मा वितरण, हियरिंग एड पिपहिया साइकिल वितरण, हर घर नल जन योजना , मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली निश्चय योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह सतत जीव कोपार्जन योजना ,ग्रामीण कार्य विभाग ,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में मुख्यमंत्री, संपर्क योजना उक्त सभी योजना के आलोक में विकासमित्र की भूमिका, आशा कार्यकर्ता की भूमिका सेविका की भूमिका के साथ-साथ आप प्रबुद्ध नागरिकों की भूमिका भी अपेक्षित है.

ठनके से मृत युवक के परिजन को मिले चार लाख रुपये

यहां के ग्राम पंचायत मुखिया द्वारा जो व्यवस्था दी गयी वह सराहनीय है. पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि महादलित परिवारों को डीलरों के द्वारा तीन माह से राशन नहीं देना यह गंभीर मामला है. मामले में आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि शशिधर प्रसाद यादव जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है अगर राशन नहीं देगा सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी. मौके पर इंदिरा देवी पति कालू पासवान ठनका से मृत्यु उपरांत तार किशोर साहभूमि उप समाहर्ता बलिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मुखिया पूनम देवी के द्वारा इंदिरा देवी के पुत्र जितेंद्र कुमार पासवान को आपदा विभाग से चार लाख का चेक प्रदान किया गया. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अनिता कुमारी ने बताई की आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 14 जनवरी को वार्ड 10 रविदास टोला समुदाय के भवन पर बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन