डंडारी में इसी सत्र से डिग्री काॅलेज की शुरू होगी पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
डंडारी में इसी सत्र से डिग्री काॅलेज की शुरू होगी पढ़ाई

निश्चय तीन कार्यक्रम योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा अब धरातल पर उतरता दिख रहा है.

विज्ञापन

डंडारी. निश्चय तीन कार्यक्रम योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा अब धरातल पर उतरता दिख रहा है. इस आशय का एक पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया है. एबीवीपी डंडारी इकाई के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर मिठाइयां बांट कर खुशी जताया. क्योंकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर लंबे समय से संघर्ष करते रहे थे एवं चुनाव में भी यह एक गंभीर मुद्दा बना हुआ था. डंडारी नगर इकाई के नगर मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो सरकार और सत्ता की चिंता किए बिना किसी विषय पर संघर्ष करती है. इस लड़ाई को हमने अंजाम तक पहुंचाया है. आज विद्यार्थी परिषद के मांग के आगे सरकार का सकारात्मक कदम देखने को मिल रहा है. प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने हेतु सरकार ने अच्छी पहल की है. अब डंडारी और बलिया के छात्र पढ़ाई से वंचित नहीं रहेंगे. बलिया नगर मंत्री श्रीराम ने कहा कि छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप प्रत्येक डिग्री कॉलेज में वर्ग शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संख्या तय की जाए एवं इसी सत्र से नामांकन प्रारंभ हो इसके लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. नगर अध्यक्ष बसंत कुमार एवं उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितों के लिए इस प्रकार की लड़ाई लड़ते आई है और आगे भी लड़ती रहेगी. मौके पर शुभम झा, आकाशदीप, विशाल,कुंदन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. मालूम हो कि डंडारी में इसी सत्र से डिग्री काॅलेज की पढ़ाई शुरु करने की हरी झंडी मिल गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन