मेजबान गौरीपुर को हराकर वीरपुर की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
मेजबान गौरीपुर को हराकर वीरपुर की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

प्रखंड के गौरीपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन- 2 का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड के गौरीपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन- 2 का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया. मेजबान गौरीपुर और वीरपुर के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें वीरपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर के मैच में तीन विकेट खोकर 181 रन बनाये. वहीं 182 रनों का पीछा करने उतरी गौरीपुर की टीम कुल नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी. वीरपुर की टीम तीन रन से मैच जीत कर विजेता का किताब पाया. इस अवसर पर मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार, समाजसेवी संजीव सिंह पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए.उ न्होंने विजेता टीम को कप और 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. वहीं उपविजेता टीम को भी कप और चेक दिया गया. टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज मनीष कुमार एवं मैन ऑफ द मैच वीरपुर के अमित कुमार को दिया गया. इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार, महेंद्र चौधरी, रणजीत चौधरी, श्रवण महतो, सुरेंद्र महतो, रामचरित्र तांती, जानू प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन