मुआवजा नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल, कंपनी ने 17 लाख रुपये देने का किया था वादा

Updated:
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मृतक के परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : 29 मई को शार्प कंपनी में कार्य के दौरान श्याम सुंदर पाठक घायल हो गए थे. 25 दिनों तक इलाज के बाद 22 जून को उनकी मौत हो गई थी.

विज्ञापन

Begusarai News : कंपनी द्वारा घोषित मुआवजा राशि के भुगतान में विलंब से नाराज मृतक कर्मी श्याम सुंदर पाठक के परिजनों ने सोमवार से कारखाना जाने वाली सड़क के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने तय समय तक मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है.

विज्ञापन

परिजनों के साथ जनप्रतिनिधियों ने समर्थन दिया

भूख हड़ताल पर मृतक की पत्नी कविता देवी अपने छोटे-छोटे बच्चों तथा परिवार के अन्य सदस्यों विजय पाठक, घनश्याम पाठक और अजय पाठक के साथ बैठी हैं. आंदोलन को बीएमएस से संबद्ध श्रमिक विकास परिषद के महामंत्री प्रवेन्द्र कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, बरौनी औद्योगिक क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, बरौनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश कुमार, विजय सिंह उर्फ लोहा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने समर्थन दिया.

24 जून तक राशि भेजने का दिया था आश्वासन

कविता देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद कंपनी की ओर से 24 जून तक 17 लाख रुपये मुआवजा उनके बैंक खाते में भेजने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी. हालांकि, अब तक उन्हें यह राशि नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद केवल अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी गई थी.

कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए थे श्याम सुंदर

गौरतलब है कि 29 मई को शार्प कंपनी में कार्य के दौरान सबौरा निवासी श्याम सुंदर पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. करीब 25 दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और 22 जून को इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी. परिजनों ने कंपनी से घोषित मुआवजा और अन्य वादों को जल्द पूरा करने की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय : सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर रखने की मांग तेज, पैदल मार्च निकालने का ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन