संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

मंगलवार को संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया
बेगूसराय. मंगलवार को संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र कैथमा ढ़ाला के समीप स्थित एक बगीचा की है. मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-45 छोटी एघु निवासी राम प्रकाश सिंह उर्फ मांगो सिंह के पुत्र राजू कुमार सिंह (27) के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष फैजल अहमद अंसारी ने शव को पेड़ पर से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लीची के पेड़ से लाल रंग के प्लास्टिक की रस्सी से लटके शव की हालत एवं घटनास्थल के आसपास की स्थिति को देखकर आशंका जताया जा रही है कि पेड़ से करीब 50 मीटर दूर राजू कुमार सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. उसके बाद शव बगीचा में लाया गया और लीची के पेड़ से लटका दिया गया है. घटना के बाद मृतक की पत्नी, दोनों बच्चों और परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजू पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था एवं उसके पुत्र की गाड़ी चलाता था. दोपहर में जब कुछ महिला गेहूं की कटनी कर खेत से वापस लौट रही थी तो लीची के पेड़ में शव लटका देखा. उसके बाद गांव जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित राजू के मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो पहचान हुई. इधर पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है. पेड़ से युवक का लटका हुआ शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




