गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम क्षेत्र का सांस्कृतिक धरोहर : डाॅ मुकेश

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :28 Apr 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम क्षेत्र का सांस्कृतिक धरोहर : डाॅ मुकेश

बारो आर्य समाज मंदिर अभेदानंद आश्रम परिसर में गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बरौनी. बारो आर्य समाज मंदिर अभेदानंद आश्रम परिसर में गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एपीएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ मुकेश कुमार, पीएम श्री गढ़हरा केवी प्राचार्य रजनीश त्रिपाठी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, नप बीहट मुख्य पार्षद बबिता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमा, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार, बरौनी आईओसी के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि भूषण कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बेलदौर प्रमोद कुमार, एवं सेवानिवृत्त रंगकर्मी चंद्र प्रकाश झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आयोजन समिति गढ़हरा दर्पण परिवार के द्वारा सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र, माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. प्रथम सत्र में स्थानीय बाल कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गयी. कार्यक्रम का अध्यक्षता मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार राय एवं संचालन ब्रजेश कुमार, रंजीत कुमार एवं प्रेम कुमार पिंटू ने किया. कार्यक्रम में गढ़हरा एवं आसपास क्षेत्र के वैसे लोग जो साहित्य, शिक्षण, कला संस्कृति, सामाजिक जीवन, चिकित्सा, गीत संगीत, योग, खेलकूद, नारी जागरूकता अभियान, नाट्य कला, प्रकृति प्रेम आदि के क्षेत्र में बेहतर भूमिका अदा कर रहे हैं को मुख्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरक का काम करेगा. मौके पर स्थानीय विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के द्वारा झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगें एवं मैथिली गीत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थी. बच्चों के द्वारा गढ़हरा के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानी का कार्य का वर्णन अद्भुत था. लोगों ने बताया की 2007 में स्वतंत्रता सेनानी केशव मिश्र के नेतृत्व में प्रथम ग्राम गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें स्थानीय समाजसेवियों को नौ रत्न के नाम से स्वतंत्रता सेनानी बैधनाध चौधरी व अन्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया था. वहीं स्कूली छात्राओं ने गीत संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन