बिहार में जमीन ब्रोकर की हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से किया छलनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Feb 2025 1:14 PM

विज्ञापन

Crime News: बिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े एक शिक्षिका पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान विद्यानंद महतो के रूप में की गई है. जो लैंड ब्रोकर का भी काम करते हैं.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान विद्यानंद महतो के रूप में की गई है. विद्यानंद जमीन ब्रोकर का भी कम करते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक को चार गोलियां लगी हैं, जिनमें से एक सिर में और तीन छाती पर लगी हैं. स्थानीय लोगों ने जख्मी विद्यानंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे तब तक रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

पत्नी के लिए छुट्टी का आवेदन देने जा रहे थे स्कूल

बता दें कि विद्यानंद महतो अपनी पत्नी के लिए छुट्टी का आवेदन लेकर स्कूल जा रहे थे. जब नागदह सेवा सदन के समीप बाइक सवार पहुंचे. उसके बाद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. पुलिस ने बताया कि विद्यानंद महतो की हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला हो सकता है. मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना…’ पटना में अश्लीलता फैलाने वाले कपल्स को हिन्दू सेना की हिदायत

स्थानीय लोगों ने बताया जमीन विवाद में हुई हत्या

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले के बाघी बहियार में 32 कट्ठे प्लॉट की एक जमीन है. जमीन जो दिया था वो विद्यानंद महतो को देखरेख में दिया था. उसी जमीन का दूसरे ने अपने को हिस्सेदार बताते हुए जमीन की बिक्री शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार उस जमीन पर कई जमीन ब्रोकर की नजर थी. दूसरा जमीन ब्रोकर नहीं चाह रहा था कि अकेले विद्यानंद महतो की जमीन की बिक्री करे.

मिली जानकारी के अनुसार, एक जमीन ब्रोकर ने नागदह के एक कुख्यात को सुपारी दे दी. उसके बाद जैसे ही विद्यानंद अपने घर से स्कूल से चला था कि नागदह सड़क पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन