स्काॅर्पियो की ठोकर से दंपती जख्मी, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन
स्काॅर्पियो की ठोकर से दंपती जख्मी, स्थिति गंभीर

खोदावंदपुर बाजार में शनिवार की देर शाम एसएच- 55 पर अज्ञात स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर बाजार में शनिवार की देर शाम एसएच- 55 पर अज्ञात स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी दंपत्ति को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख दंपत्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. जख्मी बाइक सवार की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर निवासी रामसागर महतो के 48 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार एवं इनके 36 वर्षीया पत्नी बबीता कुमारी के रुप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपत्ति रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने अपने रिश्तेदार के यहां हरिपुर, रोसड़ा गांव गये थे, वापस लौटने के क्रम में खोदावंदपुर बाजार में एक अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी महिला की एक हाथ टूट जाने की बात बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन