चेन्नई में रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहा था बेगूसराय का युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; दोस्त घायल

Updated:
विज्ञापन

मृतक दिलशाद के रोते बिखलते हुए परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया. चेन्नई में रेलवे ट्रैक के पास वीडियो बनाते समय तेज रफ्तार ट्रेन ने एक युवक की जान ले ली, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया.

विज्ञापन

Begusarai News : सोशल मीडिया पर कुछ पल की वीडियो और तस्वीर को यादगार बनाने की सनक बेगूसराय जिले के एक हंसते-खेल्ते परिवार के लिए जिंदगी भर का नासूर और कभी न भूलने वाला दर्द बन गई है.

विज्ञापन

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बीते बुधवार की शाम रेलवे ट्रैक के पास रील्स बनाने के दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस भयावह हादसे में उसका एक अन्य दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतक की पहचान बखरी प्रखंड के चकहमीद गांव से जुड़े खगड़िया जिले के बड़ी सिमराहा निवासी कलीम साफी के जवान बेटे मो. दिलशाद के रूप में हुई है.

काम की तलाश में गया था चेन्नई

मिली जानकारी के अनुसार, दिलशाद महज दो महीने पहले ही बेहतर आजीविका और काम की तलाश में चेन्नई गया था. वह अपनी बहन के घर चकहमीद में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ अपने उज्ज्वल भविष्य को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े सपने देख रहा था.

रील्स के चक्कर में रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पहुंचे थे दोनों दोस्त

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम मो. दिलशाद अपने दोस्त मो. अजीम के साथ चेन्नई में रेलवे ट्रैक के किनारे घूम रहा था. इसी दौरान दोनों के मन में सोशल मीडिया के लिए एक आकर्षक रील बनाने का विचार आया. वे वीडियो शूट करने में इतने मशगूल हो गए कि दोनों अनजाने में रेलवे ट्रैक के बेहद करीब चले गए.

इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में दोनों युवक बुरी तरह आ गए. यह हादसा इतना भीषण था कि मो. दिलशाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अजीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल अजीम को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

परिवार की उम्मीदें पलभर में टूटीं, गांव में पसरा मातम

मृतक के परिजनों ने बताया कि दिलशाद के साथ मौजूद उसका दोस्त अजीम पहले से ही चेन्नई के एक प्रसिद्ध मॉल में नौकरी करता था. दिलशाद भी चेन्नई पहुंचने के बाद उसी के साथ रह रहा था. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और बुधवार को वे छुट्टी के दिन साथ घूमने निकले थे. लेकिन यह हंसी-मजाक भरा दिन परिवार के लिए कभी न मिटने वाला गम दे गया.

Also Read : बेगूसराय में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए लगा जॉब कैंप, 48 ने जमा किया बायोडाटा, 34 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने की आहट को नजरअंदाज कर रील्स बनाने की यह खतरनाक जिद कितनी भारी पड़ सकती है, इस घटना ने उसकी एक खौफनाक तस्वीर पेश कर दी है. सोशल मीडिया पर थोड़ी सी लोकप्रियता हासिल करने के लिए बरती गई एक छोटी सी लापरवाही ने एक गरीब परिवार से उसका जवान बेटा हमेशा के लिए छीन लिया.

जैसे ही दिलशाद की मौत की मर्मस्पर्शी खबर उसके पैतृक गांव बड़ी सिमराहा और ननिहाल चकहमीद पहुंची, परिजनों और परिचितों के बीच कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गहरा मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन