बेगूसराय में शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार, बोलेरो से 153 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब.

Begusarai News : पुलिस टीम ने संदिग्ध बोलेरो वाहन संख्या BR10PB-1410 को रोककर उसकी जांच की और शराब बरामद के साथ एक आरेापी को गिरफ्तार भी किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट Begusarai News : जिले में अवैध नशीले पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोदावंदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बरियारपुर पूर्वी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया

खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध बोलेरो वाहन संख्या BR10PB-1410 को रोककर उसकी जांच की. तलाशी लेने पर वाहन से कुल 153 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई.

इस कार्रवाई में पुलिस ने बरियारपुर पूर्वी निवासी सर्फी महतों के पुत्र सिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है.

लगातार चलाया जा रहा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

बेगूसराय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन