ePaper

Bihar News: प्रेमी से परेशान नाबालिग छात्रा ने लगाई फांसी, अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की देता था धमकी

Updated at : 16 Dec 2024 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
gaya news| The body of an unknown woman was found in a semi-nude state in Gaya, Bihar

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बेगूसराय में रविवार शाम प्रेमी से परेशान होकर 17 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वो 10वीं क्लास में पढ़ाई करती थी. उसका प्रेमी उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था.

विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में रविवार शाम प्रेमी से परेशान होकर 17 वर्षीय एक नाबालिग प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वो 10वीं क्लास में पढ़ाई करती थी. उसका 20 वर्षीय प्रेमी अवधेश पर आरोप है कि वह नाबालिग पर शादी करने का दबाव बना रहा था. लड़की ने जब शादी से इनकार किया तो आरोपी उसकी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था.

स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की रिश्ते में आरोपी की मौसी लगती थी. इसी वजह से वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. शादी से इनकार करने पर अवधेश(प्रेमी) ने छात्रा के घर आकर उसके साथ गाली-गलौज भी की थी. जिससे परेशान होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली. यह घटना बेगूसराय के बछवाड़ा थाना की बताई जा रही है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है.

मौसेरी बहन के घर रहकर करती थी पढ़ाई

बता दें कि लड़की का पैतृक घर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में है. वह बीते चार साल से अपनी मौसेरी बहन के घर बेगूसराय में रह रही थी. वह वहां रहकर मैट्रिक की तैयारी कर रही थी. मौसेरी बहन के पति सऊदी अरब में रहते हैं. घर पर बहन अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है.

डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर

लड़की के जीजा ने बताया कि करीब डेढ़ साल से पड़ोस में रहने वाले अवधेश से उसका अफेयर था. काफी दिनों से उससे बातचीत चल रही थी. लड़के ने कई बार नाबालिग का गलत वीडियो भी बनाया था. जिसे लेकर वह लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. जीजा ने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाता था. जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.

Also Read: पुलिस ड्रेस में वीडियो कॉल किया और ढाई घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट, बिहार के कारोबारी से 52 लाख की ठगी

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी ने बताया, ‘लड़की के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना परिजनों की ओर से दी गई थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में आरोपी की तलाश की जा रही है. फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन