बेगूसराय:  1512 करोड़ की सोलर योजना से बिहार में हरित ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Jun 2026 8:40 AM

विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह.

Begusarai News : राज्य के लगभग 2.50 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट Begusarai News : बिहार में ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में किया गया. इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ की लागत से राज्य के लगभग 2.50 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया. इस योजना का उद्देश्य गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे बिजली खर्च में कमी के साथ हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा.

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य में विभिन्न विद्युत अधोसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया. इन परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत, विश्वसनीय और उपभोक्ता हितैषी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

बेगूसराय जिले के लिए यह कार्यक्रम विशेष महत्व का रहा. इस दौरान तेघड़ा ग्रिड सब-स्टेशन की विद्युत आपूर्ति को और अधिक मजबूत बनाने हेतु विकसित दूसरी स्रोत कनेक्टिविटी परियोजना की जानकारी साझा की गई. अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना जनवरी 2026 में पूर्ण हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

अतिथियों ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे निवेश राज्य के विकास को नई गति देंगे और आम उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

ऊर्जा संरक्षण व सौर ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया

कार्यक्रम के अंत में ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा के महत्व और विद्युत अधोसंरचना विस्तार पर विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दें.

Also Read : एआई से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग से कर रहा था उगाही, साइबर पुलिस ने आरोपी को पटना से पकड़ा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन