संजय कुमार बेगूसराय से बने इकलौते मंत्री, दूसरी बार ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

शपथग्रहण की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Cabinet Expansion: बेगूसराय जिले के बखरी (सुरक्षित) विधानसभा इलाके से पहली बार चुनाव जीतकर मंत्री बनने वाले नेता संजय कुमार को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड में भी शामिल है. पार्टी ने तमाम विरोध और स्थानीय स्तर की नाराजगी के बावजूद उन पर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion🙁 विकास मिश्रा) बेगूसराय की राजनीति में एक बार फिर जिले का प्रतिनिधित्व मजबूत हुआ है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में जहां पहले बेगूसराय से दो मंत्रियों को जगह मिली थी. वहीं अब सम्राट चौधरी की टीम में जिले से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता संजय कुमार को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन

बेगूसराय जिले के बखरी (सुरक्षित) विधानसभा इलाके से पहली बार चुनाव जीतकर मंत्री बनने तक का संजय कुमार का सफर काफी संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक माना जा रहा है. दूसरी बार बिहार कैबिनेट में जगह मिलने के बाद उनके परिवार,समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

संजय कुमार का राजनीतिक सफर

बेगूसराय नगर क्षेत्र के पोखरिया निवासी संजय कुमार वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रधान महासचिव हैं.वर्ष 1974 में एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मे संजय कुमार ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है .

इलाके की जनता ने बताया कि शांत स्वभाव,सरल व्यक्तित्व और मृदुभाषी छवि ही संजय कुमार की पहचान रही है.चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत मानी जाती है.राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2015 में लोजपा से जुड़कर की है.पार्टी संगठन में सक्रियता और बेहतर कार्यशैली के कारण जल्द ही जिलाध्यक्ष बने.

दूसरी बार भी पार्टी और नई सरकार ने जताया भरोसा

बाद में पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर की राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए संसदीय बोर्ड में शामिल किया.लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी में आई राजनीतिक उठापटक के दौरान भी संजय कुमार ने चिराग पासवान का साथ नहीं छोड़ा.

यही वजह रही की पार्टी ने तमाम विरोध और स्थानीय स्तर की नाराजगी के बावजूद उन पर भरोसा जताया.चुनाव में मिली जीत ने पार्टी के फैसले को सही साबित कर दिया.

अब दूसरी बार मंत्री बनने के बाद उनके सामने बखरी सहित पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी हैइलाके के लोगों को उम्मीद है कि संजय कुमार अपने कार्यकाल में बखरी और बेगूसराय को विकास की नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

Also Read: Bihar Cabinet: नई बिहार कैबिनेट में 9 सवर्ण, 7 दलित और 7 अति पिछड़े मंत्री, जानिए पूरा जातीय समीकरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन