बेगूसराय में घने बादल और ठंडी हवाओं ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना, जानें आज कैसा रहेगा तापमान?

प्रतीकात्मक तस्वीर
Begusarai Weather Updates: बेगूसराय में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया. घने बादल, ठंडी हवाओं और बारिश की संभावना से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मानसून के सक्रिय रहने और बारिश की संभावना जताई है.
बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Weather Updates : जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट ली और कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली. सुबह से ही आसमान में घने बादलों की आवाजाही बनी रही.बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहाना हो गया और तेज धूप का असर भी काफी कम रहा.मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. जिले में सूर्योदय सुबह 4:57 बजे तथा सूर्यास्त शाम 6:40 बजे होगा.
धान की रोपनी को मिलेगा रफ्तार, हल्की से मध्यम बारिश के संकेत
दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला. लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई. वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे. किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान की रोपनी में तेजी आएगी और खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा.
बारिश का दौर रहेगा जारी, तापमान में और गिरावट के आसार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण जिले में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी. यदि अच्छी वर्षा होती है तो तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलेगी. फिलहाल बादलों से ढका आसमान और ठंडी हवाओं ने बेगूसराय के मौसम को खुशनुमा बना दिया है.
Also Read : पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










