बेगूसराय के इन इलाकों में आज 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

Author Vikash Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
गढ़पुरा-छौड़ाही पीएसएस से आज चार घंटे बिजली रहेगी बाधित,सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य

पवार सब स्टेशन | Prabhat Khabar Network

Begusarai Power Cut : बेगूसराय के गढ़पुरा और छौड़ाही में आज 4 घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी. विद्युत उपकेंद्रों में लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन

Begusarai Power Cut : बेगूसराय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से आज बेगूसराय के गढ़पुरा एवं छौड़ाही विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इसके चलते दोनों उपकेंद्रों से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी.

गढ़पुरा और छौड़ाही में आज 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

विद्युत विभाग के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके.

Begusarai Power Cut : विभाग ने की अपील

विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें और विभाग के कार्य में सहयोग करें.

समय पर भी बहाल हो सकती है बिजली

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति तय समय से पहले भी बहाल कर दी जाएगी.

Also Read :


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन