बेगूसराय: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बरौनी होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Rail News: पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार और सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे अब 2026 तक बढ़ेंगे.

विज्ञापन

Rail News: पूर्व मध्य रेल (ECR) प्रशासन ने रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और उनकी सुगम यात्रा सुविधा के मद्देनजर वर्तमान में चलाई जा रही विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर मुख्यालय की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेनों में सीटों की भारी मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्लोन स्पेशल के फेरे बढ़े

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने विस्तारित की गईं ट्रेनों की समय-सारणी का ब्योरा देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है और यह पूर्व की तरह प्रतिदिन चलेगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल ट्रेन अब 1 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन अपनी सेवाएं देगी.

आनंद विहार ट्रेनों का विस्तार

इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को किया जाएगा. वापसी में गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को चलाई जाएगी. इससे कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों को सीधे तौर पर बड़ा फायदा होगा.

सहरसा एक्सप्रेस की नई तिथि

इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब आगामी 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को अपने निर्धारित रूट से संचालित होगी. वहीं, विपरीत दिशा से आने वाली गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि को 30 जुलाई 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनस से सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी.

Also Read: बेगूसराय: हत्या मामले में सात दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन