मटिहानी थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय रेंज के उपमहानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा मटिहानी थाना का निरीक्षण किया

Begusarai News : बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मटिहानी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मटिहानी थाना का निरीक्षण किया. थाने पहुंचने पर पुलिस बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी.

पंजियों, सिरिस्ता, मालखाना और हाजत का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने थाने के विभिन्न पंजियों, सिरिस्ता, मालखाना, हाजत तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का गहन जायजा लिया. उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव की भी समीक्षा की.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

डीआईजी ने लंबे समय से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे पुलिस अधिकारी

मौके पर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष, सदर वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद यादव, मटिहानी थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद तीन घंटे तक जाम रहा एनएच-20


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन