बेगूसराय में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सोशल मीडिया पर बनाती थी रील्स

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

मृतका की तस्वीर

Begusarai Crime News: बेगूसराय के बछवाड़ा थाना इलाके के गोविंदपुर तीन पंचायत के वार्ड संख्या 5 मुरली टोल गांव में मंगलवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद भीड़ जमा हो गई. इसके बाद घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस तत्क्षण पहुंच कर उक्त मृतका के शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गई हैं.

विज्ञापन

Begusarai Crime News : (डबलु कुमार) बेगूसराय के बछवाड़ा थाना इलाके के गोविंदपुर तीन पंचायत के वार्ड संख्या 5 मुरली टोल गांव में मंगलवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद भीड़ जमा हो गई.

पुलिस हत्या और आत्महत्या की जांच में जुटी

इसके बाद घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस तत्क्षण पहुंच कर उक्त मृतका के शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गई हैं. हालांकि घटना के करीब आधे घंटे बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना का अवलोकन करते हुए कई निर्देश दिए.

मृतका की पहचान

घटना को लेकर कई बातें सामने आ रही है और मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उक्त मृतका की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के वार्ड संख्या 5 मुरली टोल गांव निवासी राहुल दास की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है.

मृतका की सास ने घटना पर क्या बताया?

मृतका की सास फूलों देवी ने बताया कि मेरे पति और मेरा पुत्र मजदूरी करने के लिए और हम सब्जी बेचने गए थे. जब शाम को मेरे पति और मेरा पुत्र वापस लौटे तो देखा घर में अंधेरा है और कोई नजर नहीं आ रहा है.

इसके बाद मेरा पुत्र अपने कमरे में गया तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे में लटकी हुई है और तुरंत ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतिका की भाभी ने बताया कि बुलेट के लिए दबाव बनाया जा रहा था और मेरी ननद के साथ मारपीट होती रहती थी.

लोगों ने मिलकर मेरी ननद की हत्या कर दी

कल शाम में फोन कर बताया गया कि आपकी ननद की तबीयत खराब है और बाद में जानकारी मिली कि रीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने मिलकर मेरी ननद की हत्या कर दी. उक्त मृतिका के एक चार वर्षीय पुत्र हैं और 6 साल पहले शादी हुई थी.

मृतका रील वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बनाती थी

मृतका रील की शौकीन थी और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर लगाया करती थी. मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 5 मुरली टोल में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है और मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं. घटना को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: नालंदा में मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत जिले के मत्स्य कारोबारियों को थ्री व्हीलर वितरित

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन