बेगूसराय: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर खोदावंदपुर में जश्न

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बदलाव की राजनीति पर जनता ने लगाई मुहर।

विज्ञापन

Begusarai News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत पर खोदावंदपुर प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. मेघौल गांव स्थित जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष राम किशोर सिंह के आवासीय परिसर में विजय अभिनंदन एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की. साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

बदलाव की राजनीति पर लगी मुहर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसुराज के निवर्तमान प्रखंड महामंत्री अधिवक्ता रंधीर वर्मा ने कहा कि बांकीपुर की जागरूक जनता ने बदलाव की राजनीति पर अपनी स्पष्ट मुहर लगायी है. उन्होंने कहा कि यह जीत केवल विधानसभा चुनाव की जीत नहीं, बल्कि स्वच्छ, जवाबदेह और जनहित की राजनीति के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है. इस जनादेश के साथ प्रशांत किशोर की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है और जनसुराज जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगा.

विकास रोजगार की उम्मीदों का जनादेश

युवा नेता रवि रौशन ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, रोजगार और बेहतर शासन की उम्मीद के साथ प्रशांत किशोर पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि यह जनादेश पूरे बिहार में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वहीं पिंटू शर्मा ने कहा कि जनसुराज का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जनादेश को जनता की सेवा का आदेश मानकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राम किशोर सिंह, अरविंद कुमार, हरिश दास, संतोष कुमार, दिनेश साह, कृष्ण मोहन कुमार, रवींद्र कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और रोजगार के मुद्दे पर मतदान किया है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनसुराज बिहार की राजनीति में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन