सावन की अंतिम सोमवारी पर उजान बाबा स्थान में हुई बड़हिया पूजा, खीर-लिट्टी का लगाया गया भोग
बड़हिया पूजा के अवसर पर उपस्थित बाबा उजान स्थान कमिटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बखरी के ऐतिहासिक उजान बाबा स्थान में सावन के अवसर पर वार्षिक बड़हिया पूजा और ब्राह्मण भोज का भव्य आयोजन किया गया. भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लिया.
Begusarai News : बखरी. बखरी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल उजान बाबा स्थान में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर भव्य बड़हिया पूजा का आयोजन किया गया. उजान बाबा स्थान समिति के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए.
आपके शहर में
विधि-विधान से हुई बाबा की पूजा-अर्चना
पंडित मनोज पाठक और पुजारी विनोद यादव ने विधि-विधान के साथ उजान बाबा की पूजा-अर्चना करायी. पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में तैयार खीर और लिट्टी का भोग लगाया गया. इसके बाद ब्राह्मणों समेत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खीर और लिट्टी का प्रसाद वितरित किया गया. स्थानीय लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया.
Also Read : बेगूसराय में तीन दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग, डॉग स्क्वायड ने भी की तलाश
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
पूजा के अवसर पर कीर्तन मंडली की ओर से कृष महंत के नेतृत्व में सांस्कृतिक भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया. भजन-कीर्तन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया.
बच्चों और महिलाओं ने लिया आयोजन का आनंद
बड़हिया पूजा को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण किया और भजन-कीर्तन का आनंद उठाया. आयोजन को लेकर उजान बाबा स्थान परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा.
समिति सदस्यों ने आयोजन में किया सहयोग
पूजा आयोजन को सफल बनाने में उजान बाबा समिति के जितेंद्र यादव, सन्नी राय, मनीष कुमार, कुंदन कुमार, धर्म राय, मिथिलेश सहनी, शंभू राय, प्रवीण कुमार यादव, दिनेश राय, दिनेश यादव, मनोज यादव, तिलो यादव, नीरज यादव, ललित यादव, दशरथ यादव और अमित यादव समेत अन्य सदस्यों ने सहयोग किया. समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पहले से की गयी थीं.
Also Read : महंगाई और छात्र-नौजवानों पर हमले के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा ने किया पुतला दहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए