ओवरटेक करने दो ट्रकों में हुई टक्कर, दो चालकों की मौत

Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :05 May 2026 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरटेक करने दो ट्रकों में हुई टक्कर, दो चालकों की मौत

बेगूसराय-मुंगेर को जोड़ने वाले श्री कृष्णा सेतु पर सोमवार की देर रात दो बजे दो ट्रकों की टक्कर हुई

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय-मुंगेर को जोड़ने वाले श्री कृष्णा सेतु पर सोमवार की देर रात दो बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गयी. इसमें दोनों ड्राइवरों की मौत हो गयी है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है.एक ड्राइवर की पहचान मुंगेर के गंगटा मोड़ के रहने वाले सोनू मंडल का 26 वर्षीय पुत्र सुकेश कुमार के रूप में की गयी है. दूसरे की पहचान अभी नहीं हुई है. साहेबपुरकमाल की ओर से आने वाले ट्रक पर अनाज लदा थाण्व हीं मुंगेर की तरफ से आने वाले ट्रक पर बालू लदा था.बालू को जमुई से सुपौल ले जाया जा रहा था .बताया जा रहा है कि भागलपुर का विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के कारण दोनों ट्रक मुंगेर पुल से गुजर रहे थे. बालू लेकर आ रहे सुकेश की लाश ट्रक में करीब 5 फीट तक अंदर धंस गयीए जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर भी लाश ट्रक के अंदर फंसे हुए थे.घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों की लाशों को निकाला गया है. इधर मुंगेर निवासी मृतक सुकेश कुमार के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने कहा कि सुकेश की अभी शादी भी नहीं हुई थी.कल उसने फोन पर कहा था कि जमुई से बालू लेकर सुपौल जा रहे हैं.आज सुबह सूचना मिली कि हादसे में उसकी मौत हो गयी है. घटनास्थल की स्थिति देखकर लगता है कि सुकेश ने बचने के लिए अपना ट्रक साइड किया था, लेकिन सामने वाले ट्रक ने रॉन्ग साइड से टक्कर मार दी. ओवरटेक करने में हुआ हादसा साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने कहा कि मुंगेर पुल पर रात करीब 2 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई.जिसमें दोनों चालकों की मौत हुई है.लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन