ePaper

दावा-आपत्ति में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने की अपील

Updated at : 06 Aug 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
दावा-आपत्ति में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने की अपील

कारगिल भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा नियुक्त विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा द्वारा राजनीतिक दलों के जिलास्तरीय जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. कारगिल भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा नियुक्त विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा द्वारा राजनीतिक दलों के जिलास्तरीय जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. इस मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया. डीएम तुषार सिंगला द्वारा विशेष प्रेक्षक को बेगूसराय जिले में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में अब तक किये गये कार्यो से अवगत कराया. इस मौके पर पर भरत खेड़ा द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देशय है कि जो भी मतदता भारत के नागरिक है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो पाए तथा अयोग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जाये. उन्होने 2 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले दावा आपत्ति में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने की अपील की है, साथ ही जिन-जिन राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गयी है उनसे शत-प्रतिशत नियुक्त करने की भी बात कही गयी. श्री खेड़ा ने कहा कि जो भी मतदाता 1 अक्टूबर को 18 वर्ष के होंगे, वैसे मतदाता भी अपना नाम जोड़ने के लिये प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ को दे सकते है, ताकि फाइनल मतदाता सूची प्रकाशन में उनका नाम शामिल हो सके. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रत्येक गतिविधि के संबंध में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा लगातार सूचनाएं साझा की जा रही हैं, जिससे सभी पक्षों को अद्यतन जानकारी मिल रही है. बैठक में सहायक समाहर्ता अजय यादव, नगर आयुक्त नगर निगम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन