उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने भूमि का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने भूमि का किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग सह परिवहन विभाग मिहिर कुमार सिंह ने बेगूसराय जिला भ्रमण के क्रम में विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं के लिये भूमि का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग सह परिवहन विभाग मिहिर कुमार सिंह ने बेगूसराय जिला भ्रमण के क्रम में विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं के लिये भूमि का निरीक्षण किया. सर्वप्रथम अपर मुख्य सचिव ने जिला अंतर्गत नये इंडस्ट्रियल पार्क के प्रस्ताव के लिये बेगूसराय जिला का भ्रमण किया. इसके बाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लोहियानगर स्थित अंडी रेशम फर्म का बाहर से अवलोकन किया. यहां पर हैंडलूम एवं सेरीकल्चर से जुड़े अन्य कार्य करने के लिये सुझाव दिया गया. अपर मुख्य सचिव द्वारा बियाडा स्थित इंडस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर का भी भ्रमण किया गया. उनके द्वारा आइजीसी में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का जायजा लिया गया एवं इससे बेहतर करने पर चर्चा किया गया. वहीं बियाडा अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया. इसके बाद अपर मुख्य सचिव द्वारा बरौनी प्रखंड में स्थित विस्तृत भूखंड का भी भ्रमण किया तथा यहां पर विभिन्न प्रस्तावित परियोजनों के बारे में मानचित्र के माध्यम से अवलोकन किया. इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव जिला अंतर्गत ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर एवं ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक निर्माण के लिये मंझौल अनुमंडल में जमीन चिन्हित करने की बात कही. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला, सहायक समाहर्ता अजय यादव, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, महाप्रबंधक उद्योग विभाग समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन