छौड़ाही बाजार में कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
Updated at : 17 Jan 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को छौड़ाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छौड़ाही बाजार स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान के समीप पान दुकान के सामने से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
छौड़ाही. शनिवार को छौड़ाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छौड़ाही बाजार स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान के समीप पान दुकान के सामने से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान सावंत पंचायत अंतर्गत पताही गांव निवासी संतोष यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले अपराधी तत्वों में हड़कंप मच गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
पिता को गोली मारने का आरोपित निकला गिरफ्तार युवक
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक कुछ माह पूर्व अपने ही पिता को पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर चुका है. उस घटना में पीड़ित पिता लगभग तीन महीने तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा. इसके बाद किसी तरह उसकी जान बच सकी. इस गंभीर मामले में आरोपी युवक पहले ही जेल जा चुका है. इसके बावजूद हथियार के साथ खुलेआम घूमते पकड़ा जाना उसके आपराधिक मंसूबों की ओर इशारा करता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के अन्य आपराधिक इतिहास और किस मंशा से छौड़ाही बाजार में कट्टा लेकर घूम रहा था. इसकी गहन जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.हलांकि चर्चा इस बात की है कि गिरफ्तार युवक एक स्थानीय युवक से भिड़त कर लिया था. झगड़े के दौरान उसके कमर में स्थानीय लोगों को देशी कट्टा दिख गया,उसके बाद छौड़ाही बाजार के स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर छौड़ाही पुलिस के हवाले कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




