सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

बखरी नगर के सलौना निवासी सुभाष ठाकुर के 34 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है.

विज्ञापन

बखरी. बखरी नगर के सलौना निवासी सुभाष ठाकुर के 34 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है. वह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या मनी नदैल-मरथुआ सड़क में बाइक दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हुआ था और उसका इलाज पटना के वेदांता अस्पताल में चल रहा था. जहां बुधवार की देर शाम उसने अंतिम सांस ली है. इधर गुरूवार को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया. मृतक के शिक्षक भाई सुनील कुमार ने बताया कि घटना के समय सुमन अपनी बाइक से मरथुआ की ओर से घर आ रहा था. तभी उक्त सड़क के तरबन्ना के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी.जिससे उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही तुरंत उसे बखरी पीएचसी लाया गया.जहां से उसे बेगूसराय और वहां से चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया था. इस घटना से मोहल्ले के लोग भी सदमे में हैं. शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पतनी और छोटे-छोटे बच्चों की चीत्कार से लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन