बखरी के युवक की हत्या, समस्तीपुर के हायाघाट में मिला शव

Updated:
विज्ञापन
बखरी के युवक की हत्या, समस्तीपुर के हायाघाट में मिला शव

बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नौ शकरपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक राजा सहनी की हत्या समस्तीपुर जिले में कर दी गयी.

विज्ञापन

बखरी. बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नौ शकरपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक राजा सहनी की हत्या समस्तीपुर जिले में कर दी गयी. उसका शव उक्त जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के लरुआ चौर स्थित लखनिया पुल के पास मिला है. मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान और अत्यधिक खून बहने के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए शव को लाकर वहां फेंका है. सूचना मिलते ही हायाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों सहित गांव में कोहराम मच गया. घटना की पुष्टि शकरपुरा वार्ड नौ के पार्षद उमेश पाठक ने की है. उन्होंने बताया कि उक्त युवक शादीशुदा है. उसके एक बच्चे और पत्नी है. युवक अपनी वृद्ध दादी के साथ गांव में रहता था. वह कब और कैसे वहां पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है. हायाघाट पुलिस से घटना की जानकारी उनलोगों को मिली है. स्वजन शव लेने के लिए प्रस्थान कर गए हैं. उसके बाद स्थिति का सही पता लग सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन