जीडी कॉलेज से छात्रों का दल वैशाली के लिए हुआ रवाना

Updated:
विज्ञापन
जीडी कॉलेज से छात्रों का दल वैशाली के लिए हुआ रवाना

गणेशदत्त महाविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के स्नातक सत्र 2022-25 के तृतीय खण्ड के छात्रों का दल शैक्षणिक यात्रा के तहत वैशाली के लिये रवाना हुआ.

विज्ञापन

बेगूसराय. गणेशदत्त महाविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के स्नातक सत्र 2022-25 के तृतीय खण्ड के छात्रों का दल शैक्षणिक यात्रा के तहत वैशाली के लिये रवाना हुआ. विभाग के डॉ अनिल कुमार, डॉ कुन्दन कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यीय टीम वैशाली के विभिन्न पुरातात्विक, ऐतिहासिक स्थलों के शैक्षणिक अध्ययन के साथ- साथ उसका अवलोकन भी करेगी. इस संबंध में डॉ अनिल कुमार ने बताया कि गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय के प्राचीन भारतीय इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की यह परंपरा रही है कि उनके विषय के निहित स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर छात्रों को शैक्षणिक यात्रा का रिपोर्ट प्रस्तुत करना होता है. इसके लिये शैक्षणिक यात्रा आवश्यक है. इसी के तहत सत्र 2022-25 के पार्ट थर्ड के छात्रों को वैशाली के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जायेगा.

स्थलों का कराया जायेगा भ्रमण

डॉ कुन्दन कुमार ने बताया कि वैशाली कोल्हुआ स्थित अशोक स्तंभ, राजा विशाल का गढ़, वैशाली पुरातत्व संग्रहालय, शांति स्तूप, अभिषेक पुष्पकरणी सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. इस अवसर पर डॉ प्रशांत, पीजी छात्र बंटी कुमार, खुशी, कोमल, आशिया प्रवीण, शौर्या, सुमन, सपना, निशा, नविता, सोहित, गोलू, स्नातक छात्रा संजू कुमारी, अनुप्रिया, किशन, शफकत सबा, विजय, प्रेम प्रकाश, अमन राज, मोहन, मीनाक्षी, राजन व सत्यम कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन