चेरियाबरियारपुर में सड़क दुघर्टना में जख्मी किसान की गयी जान

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 9:57 PM

विज्ञापन

विगत 13 सितंबर शनिवार की अहले सुबह सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से जख्मी 45 वर्षीय मवेशी पालक किसान की लंबे इलाज के बाद मंगलवार की देर रात मौत हो गयी.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. विगत 13 सितंबर शनिवार की अहले सुबह सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से जख्मी 45 वर्षीय मवेशी पालक किसान की लंबे इलाज के बाद मंगलवार की देर रात मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त सड़क दुर्घटना थाना क्षेत्र के भरकाहा चौक स्थित स्टेट हाइवे 55 पर हुई थी. बताया जा रहा है दुर्घटना में जख्मी किसान ग्राम चेरिया बरियारपुर, पंचायत के श्रीपुर निवासी लगभग 45 वर्षीय अधेड़ शिवचंद्र सिंह के पुत्र रामकुमार सिंह की मौत हुई है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त किसान अपने घर से मवेशी हेतु चारा लेकर साइकिल से भरकाहा चौक स्थित अपने डेरा पर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से वह साइकिल से फेंका गया. तथा साइकिल पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि साइकिल सवार, साइकिल से फेंकाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. बताया जा रहा है कि उसके सिर के पिछले भाग में गंभीर चोट लगी थी. जिससे उक्त अधेड़ दुर्घटना स्थल पर ही अचेत हो गया था. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी चेरिया बरियापुर पहुंचा दिया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. परिजनों के अनुसार वहां से रेफर होकर महीनों तक पटना के पीएमसीएच में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे. परंतु स्थिति में कोई सुधार होता नहीं देखकर चिकित्सकों ने विगत दो दिनों पूर्व बात काट दिया था. तथा अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी. वहीं देर रात मौत की खबर से सगे-संबंधियों में कोहराम मच गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन