ePaper

प्रथम पाली में 2172 व दूसरी पाली में 1969 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित

Updated at : 18 Jan 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
प्रथम पाली में 2172 व दूसरी पाली में 1969 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां प्रथम पाली में कुल 8,720 परीक्षार्थियों में 6,548 उपस्थित एवं 2,172 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 8,720 परीक्षार्थियों में 6,751 उपस्थित एवं 1,969 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पहले ही कर ली गयी थी. परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिये थे. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से पावंदी थी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारीयों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. बताते चलें कि 21 जनवरी को भी पुलिस अवर निरीक्षक की लिखित परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन