बेगूसराय में एसपी ऑफिस के पास किया आत्मदाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के एसपी कार्यालय के पास शुक्रवार की शाम हरदिया निवासी 35 वर्षीय दर्शन साव ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया. उसकी पत्नी ललिता देवी कोर्ट में आदेशपाल है. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है. उसने पहले सदर अस्पताल चौक पर हो-हल्ला किया. इसके […]
विज्ञापन
बेगूसराय (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के एसपी कार्यालय के पास शुक्रवार की शाम हरदिया निवासी 35 वर्षीय दर्शन साव ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया. उसकी पत्नी ललिता देवी कोर्ट में आदेशपाल है. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है. उसने पहले सदर अस्पताल चौक पर हो-हल्ला किया.
इसके बाद उसने बगल से दो लीटर पेट्रोल खरीदा व उसे लेकर एसपी कार्यालय के पास पहुंचा और बिना कुछ कहे शरीर पर डाल कर आग लगा ली. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










