ePaper

सीआइएसएफ बरौनी यूनिट ने कंबल वितरित किया

Updated at : 03 Jan 2020 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
सीआइएसएफ बरौनी यूनिट ने कंबल वितरित किया

बीहट : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सिर्फ औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा ही नहीं बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहण भी करती है. उक्त बातें गुरुवार को मल्हीपुर बिंद टोली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बरौनी के द्वारा संरक्षिका कार्यक्रम के तहत गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हुए सीआइएसएफ बरौनी के डिप्टी […]

विज्ञापन

बीहट : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सिर्फ औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा ही नहीं बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहण भी करती है. उक्त बातें गुरुवार को मल्हीपुर बिंद टोली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बरौनी के द्वारा संरक्षिका कार्यक्रम के तहत गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हुए सीआइएसएफ बरौनी के डिप्टी कमांडेंट पुरुषोत्तम मल्लिक ने कहीं. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा और दूसरा मानव धर्म नहीं है. उन्होंने कहा कि संरक्षिका केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का महत्वपूर्ण घटक है.

जो कि कैरियर कांउसेलिंग, खेल, शिक्षा सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों का काम करती है.कड़ाके की ठंड में मल्हीपुर बिंद टोली के करीब एक सौ पुरुष-महिला व विकलांग लोगों के बीच कंबल का वितरण डिप्टी कमांडेंट पुरुषोत्तम मल्लिक, राखी मल्लिक, मुकेश कुमार शर्मा, पूजा शर्मा, शारदा, अर्चना, रिचा कुमारी,रेखा,नीतू, शोभा, अंजू, मधुलता, रचना, कोमल, ओएन सिंह,ए के दूबे,सुमित कुमार, रामाश्रय निषाद सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन