हैंडबॉल में जिले के अंडर-17 की टीम बनीं चैंपियन
Updated at : 06 Dec 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : कला संस्कृति एवं युवा विभाग,पटना,बिहार तथा जिला प्रशासन,आरा के द्वारा भोजपुर में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय हैंडबॉल (बालक) प्रतियोगिता में बेगूसराय अंडर-17 की टीम विजेता बनी .टीम की इस उपलब्धि के लिए खेल विभाग की तरफ से जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र झा ने अपने कार्यालय कक्ष में बेगूसराय के […]
विज्ञापन
बेगूसराय : कला संस्कृति एवं युवा विभाग,पटना,बिहार तथा जिला प्रशासन,आरा के द्वारा भोजपुर में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय हैंडबॉल (बालक) प्रतियोगिता में बेगूसराय अंडर-17 की टीम विजेता बनी .टीम की इस उपलब्धि के लिए खेल विभाग की तरफ से जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र झा ने अपने कार्यालय कक्ष में बेगूसराय के खिलाड़ियों और टीम कोच को सम्मानित किया.
मौके पर इन्होंने कहा कि खेल तन,मन स्वस्थ रखने के साथ ही धन और सम्मान अर्जित करने का साधन है. जो खिलाड़ी अपना ध्यान और लक्ष्य तय कर मेहनत करेंगे, वे कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने विजयी टीम के खिलाड़ियों और टीम कोच को जीत की बधाई दी.
राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सह कोच रामप्रवेश कुमार उर्फ वीरू कुमार के मार्गदर्शन तथा कप्तान करण कुमार के नेतृत्व में अंकुश कुमार, बिरजू कुमार,नीतीश कुमार, विक्की कुमार, बिरजू कुमार-2,प्रदीप कुमार तथा शंभु कुमार के शानदार पास, थ्रो और ड्रिवलिंग के कारण टीम ने पटना, एक्लव्य केंद्र,नवादा और स्थानीय टीम भोजपुर को फाइनल में हराकर चैंपियन बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




