बेगूसराय : नॉर्थ-इस्ट एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2019 6:56 AM

विज्ञापन

बेगूसराय : कामाख्या से खुलकर बेगूसराय के रास्ते आनंद बिहार टर्मिनल तक जाने वाली नॉर्थ-इस्ट सुपर फास्ट ट्रेन संख्या-12505 को बम से उड़ाने की धमकी बुधवार की रात रेल कंट्रोल पटना को मिली. धमकी मिलने के बाद पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया.जानकारी अनुसार नॉर्थ-इस्ट एक्सप्रेस ट्रेन कामाख्या से बुधवार की सुबह 10 बज […]

विज्ञापन

बेगूसराय : कामाख्या से खुलकर बेगूसराय के रास्ते आनंद बिहार टर्मिनल तक जाने वाली नॉर्थ-इस्ट सुपर फास्ट ट्रेन संख्या-12505 को बम से उड़ाने की धमकी बुधवार की रात रेल कंट्रोल पटना को मिली.

धमकी मिलने के बाद पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया.जानकारी अनुसार नॉर्थ-इस्ट एक्सप्रेस ट्रेन कामाख्या से बुधवार की सुबह 10 बज कर 31 मिनट पर खुल कर रात के 8 बजकर 35 मिनट पर कटिहार जंक्शन पर रुकी. इसके बाद 9 बजकर 16 मिनट पर ट्रेन अपने अगले स्टेशन के लिए कटिहार से खुली ही थी,कि पटना रेल कंट्रोल को फोन आया कि ट्रेन में बम फिट कर दिया गया है,बचा सकते हो तो बचा लो.

सूचना के बाद ट्रेन को रात के 10 बज कर 10 मिनट पर नौगछिया रेलवे स्टेशन पर रोक कर सर्च अभियान चलाया गया. एक घंटे 49 मिनट के सर्च अभियान के बाद जब अधिकारियों ने संतुष्ट हो लिया कि ट्रेन में बम नहीं है. इसके बाद ही रात के 11 बजकर 53 मिनट पर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया. रात के ही एक बजकर 31 मिनट पर ट्रेन बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंची. जहां दो मिनट रुकने के बाद ही अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया.

क्या कहते हैं रेल एसपी

कंट्रोल से ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के बाद दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान में बम नहीं है कन्फर्म होने के बाद ही अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन