बरौनी रेल परिक्षेत्र से आरएमएस कर्मी का मोटरसाइकिल चोरी

Author Niraj Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

बरौनी रेल परिक्षेत्र में जीआरपी थाना के पास से आरएमएस कर्मी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के बाद से रेल कर्मियों में दहशत का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बरौनी. बरौनी रेल परिक्षेत्र से एक आरएमएस कर्मी का मोटरसाईकिल चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त बाइक चोरी की घटना ने रेल परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. क्योंकि चोरी की घटनास्थल से महज दो सौ मीटर के अंदर जीआरपी पोस्ट एवं थाना है. बावजूद मोटरसाईकिल चोर बेखौफ बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. जानकारों के मुताबिक जीआरपी थानाक्षेत्र अंतर्गत वाटर प्लांट के सामने फाटक के पास तीन दिन पहले 6 जुलाई को अज्ञात चोरों ने आरएमएस कर्मी की बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. इस संबंध में फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल रोड बरौनी निवासी पीड़ित मेहुल कुमार ने जीआरपी बरौनी में लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई है. घटना को लेकर रेल कर्मियों में दहशत बना है. जीआरपी बरौनी पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन