बेगूसराय : मंत्री गिरिराज सिंह ने किया सरकार का बचाव, कहा- चमकी बुखार को लेकर सरकार संवेदनशील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : चमकी बुखार को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है. सरकारी अस्पतालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. सरकार के द्वारा अस्पतालों को अलर्ट किया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. उक्त बातें बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेगूसराय […]
विज्ञापन
बेगूसराय : चमकी बुखार को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है. सरकारी अस्पतालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. सरकार के द्वारा अस्पतालों को अलर्ट किया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. उक्त बातें बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय पशुपालन व मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं.
मंत्री ने जिलाधिकारी राहुल कुमार के साथ बैठक कर पूरी जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि डीएम के साथ बातचीत में यह बातें सामने आयी हैं कि 14 जून से लेकर अब तक कुल 17 मरीज अस्पताल में एडमिट हुए. अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया गया है. जहां चिकित्सकों की टीम पूरी तरह से तैयार है. बच्चों के इलाज में कमी नहीं होने दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










