जमीन विवाद में युवक को बम मार कर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 6:23 AM
विज्ञापन
चेरियाबरियारपुर : जमीन विवाद में थाना क्षेत्र के भरकाहा चौक पर डेरा पर सोये हुए 23 वर्षीय युवक को बम मारकर जख्मी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त बाबत सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज करा रहा भरकाहा चौक निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह के द्वारा दिये गये फर्द बयान […]
विज्ञापन
चेरियाबरियारपुर : जमीन विवाद में थाना क्षेत्र के भरकाहा चौक पर डेरा पर सोये हुए 23 वर्षीय युवक को बम मारकर जख्मी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त बाबत सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज करा रहा भरकाहा चौक निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह के द्वारा दिये गये फर्द बयान के आलोक मे प्रकाश में आया.
जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने की है. उन्होंने बताया घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने डेरा पर वह सोया हुआ था. लगभग मध्यरात्रि में खटखट की आवाज से राजीव का आंख खुली तो दो लोग उसके बिछावन के करीब खड़े थे. जब तक वह संभल पाते तब तक चेरियाबरियारपुर निवासी रामसागर सिंह के पुत्र डब्लू सिंह उर्फ श्रीकृष्ण सिंह ने उस पर बम फेंक दिया. डब्लू सिंह के साथ उसका भतीजा श्रीराम सिंह के पुत्र शिवम कुमार था.उसके बाद दोनों वहां से भाग गये.
जख्मी राजीव किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. थानाध्यक्ष ने बताया दोनों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है. थानाध्यक्ष ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. हलांकि बम कांड के बाद क्षेत्र में पुलिस गतिविधियां तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










