विभूति भूषण अध्यक्ष और विनोद कुमार बने सचिव

Updated at : 26 Apr 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
विभूति भूषण अध्यक्ष और विनोद कुमार बने सचिव

बेगूसराय : भारतीय स्टेट बैंक क्षेेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बेगूसराय के सभागार में जिला इकाई एसबीआइ पेंशनर एसोसिएशन की त्रैवार्षिक सम्मेलन संपन्न हो गया. सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रांतीय समिति के नेताओं ने भाग लिया.सभा की अध्यक्षता बीबी मनुवंश ने की. मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार […]

विज्ञापन

बेगूसराय : भारतीय स्टेट बैंक क्षेेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बेगूसराय के सभागार में जिला इकाई एसबीआइ पेंशनर एसोसिएशन की त्रैवार्षिक सम्मेलन संपन्न हो गया. सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रांतीय समिति के नेताओं ने भाग लिया.सभा की अध्यक्षता बीबी मनुवंश ने की. मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार अंबष्ट ने सम्मेलन को संबोधित किया.

अनिल कुमार ने अपनी शाखाओं में पेंशनरों की सुविधा एवं सम्मान के साथ कार्य संपादन का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज की रीढ़ होते हैं. इस अवसर पर सदस्यों ने वर्तमान व्यवस्था के लिए संतोष एवं आभार व्यक्त किया. मौके पर संघ के प्रांतीय समिति के महासचिव हरेंद्र प्रसाद सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी बातें रखी.
उक्त अवसर पर एसबीआइ ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रभाकर कुमार एवं एसबीआइ स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महासचिव अश्विनी कुमार झा ने भी पेंशनर के हित की कई बातें रखते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने पेंशनरों का पूरा ख्याल रखती है. इस मौके पर बेगूसराय जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ.
जिनमें संघ के लिये अगले तीन वर्षों के लिए पदाधिकारी का चयन किया गया,जिनमें अध्यक्ष के लिए विभूति भूषण मनुवंश तथा सचिव पद पर विनोद कुमार का चयन हुआ.साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिन्हा,सहायक सचिव पद पर मुकेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर रवींद्र कुमार सिंह तथा रजनी रंजन सिन्हा का अंकेक्षक पद के लिए चयन किया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में दिनेश प्रसाद सिंह, शिवकुमार सिंह, मदनमोहन दास, शशिभूषण प्रसाद चौधरी, रामभूषण सिंह को शामिल किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन