ePaper

बेगूसराय के NDA प्रत्याशी गिरिराज सिंह पर परिवाद दायर, ट्वीट कर बताया- शनिवार को दाखिल करेंगे नामांकन

Updated at : 05 Apr 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय के NDA प्रत्याशी गिरिराज सिंह पर परिवाद दायर, ट्वीट कर बताया- शनिवार को दाखिल करेंगे नामांकन

बेगूसराय : भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह समेत दो लोगों पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में शुक्रवार को परिवाद दायर किया गया. यह परिवाद पत्र नगर थाने के अशोक नगर पोखड़िया निवासी परिवादी व रालोसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव […]

विज्ञापन

बेगूसराय : भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह समेत दो लोगों पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में शुक्रवार को परिवाद दायर किया गया. यह परिवाद पत्र नगर थाने के अशोक नगर पोखड़िया निवासी परिवादी व रालोसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने अंतर्गत धारा 153 ए भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज कराया है.

परिवादी ने सूजा महंत शंकर दास एवं लोकसभा भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया है कि दिनांक तीन अप्रैल, 2019 को सोशल मीडिया के फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल किया गया. इस वीडियो में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह जनसंपर्क के दौरान सूजा स्थित ठाकुरबारी के महंत शंकरदास से आशीर्वाद लेने जाते हैं. वहां ठाकुरबारी महंत शंकर दास ने बेगूसराय विधानसभा के स्थानीय कांग्रेस विधायक अमिता भूषण के बारे में अभद्र जातीय विद्वेष फैलानेवाली टिप्पणी की. इसमें गिरिराज सिंह भी हाथ जोड़ कर सर हिलाकर टिप्पणी पर सहमति व्यक्त की. उपस्थित भीड़ ने जय श्रीराम समेत अन्य नारे लगाये.

शनिवार को दाखिल करेंगे नामांकन

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में बेगूसराय संसदीय क्षेत्र की सेवा का सम्मान प्राप्त करने के लिए छह अप्रैल, 2019, दिन शनिवार को मैं अपना नामांकन करने जा रहा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन