ePaper

पन्हास को हराकर रजौरा की टीम सेमीफाइनल में

Updated at : 13 Mar 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
पन्हास को हराकर रजौरा की टीम सेमीफाइनल में

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा उलाव के ग्रीन पार्क मैदान में आयोजित स्मृतिशेष नरेश्वर प्रसाद- मणि कुमार सिंह टी-20 पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट एलेक्सिया कप के अंतर्गत मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच पन्हास और रजौरा टीम के बीच खेला गया. जिसमें रजौरा की टीम 79 रनों से विजयी रही. रजौरा की टीम ने […]

विज्ञापन

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा उलाव के ग्रीन पार्क मैदान में आयोजित स्मृतिशेष नरेश्वर प्रसाद- मणि कुमार सिंह टी-20 पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट एलेक्सिया कप के अंतर्गत मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच पन्हास और रजौरा टीम के बीच खेला गया. जिसमें रजौरा की टीम 79 रनों से विजयी रही.

रजौरा की टीम ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 224 रन बनाये. राज कुमार ने 54 रन बनाया. जबकि क्षीतिज कुमार और कप्तान अभिषेक आनंद ने 41-41 रनों का योगदान किया. पन्हास की ओर गेंदबाजी करते हुए शांतनु कुमार ने 4 विकेट तथा कप्तान अभिषेक कुमार ने 3 विकेट चटकाये. जबाव में पन्हास की टीम 20 वें ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.
टीम की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 50 रन बनाये. जबकि अमिय रंजन तथा अभिषेक कुमार ने 11-11 रनों की पाली खेली. रजौरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए बंटी कुमार ने तीन जबकि कृष्णा कुमार, अंकित कुमार और अमित कुमार ने 2-2 विकेट प्राप्त किया.
मैच में राजौरा के खिलाड़ी राज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंझौल और गढ़हरा के बीच खेला गया. जिसमें गढ़हरा ने मंझौल को चार विकेटों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनायी. टॉस जीतकर पहले खेलते हुए मंझौल की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनायी. टीम की ओर से लक्ष्मण कुमार ने 74 रन बनाये.
वहीं जागरूक कुमार 35 व सुरेंद्र कुमार ने 32 रनों का योगदान दिया. गढ़हरा की ओर से सुमित कुमार ने दो , रवि कुमार और कृष्ण कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. जवाब में खेलते हुए गढ़हरा की टीम ने 17 वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य 159 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया. टीम की ओर से सत्यम कुमार ने 47,अभिषेक कुमार ने 42 रन बनाये. मंझौल के गेंदबाज सोनू और अभिषेक ने 2-2 विकेट प्राप्त किये.
गढ़हारा के खिलाड़ी सत्यम कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इससे पूर्व आज के मैच का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक समीर सेखर सिन्हा,कोषाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक हरिशंकर राय छोटू, सदस्य सुमित सन्नी, कुंदन भारती, विजेंद्र सिन्हा के द्वारा खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया गया.
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष मो. आजाद, ग्राउंड संयोजक सह भारतीय दिव्यांग टीम के पूर्व कप्तान रवि कुमार मौजूद थे. मैच के अंपायर मनीष कुमार तथा मो. अबु बकर थे.
स्कोरर सत्यम कुमार तथा सोनू ने थे. जबकि मैच का आंखों देखा हाल बिट्टू कुमार,अमर कुमार,अंकित कुमार, तथा बबलू ने सुनाया. इस अवसर पर उलाव क्रिकेट क्लब के सदस्य सह कार्यक्रम में सहायक आशीष कुमार, अमित कुमार, विश्वजीत कुमार, अमरजीत कुमार, विशाल कुमार, राजा कुमार, राहुल कुमार, सिम्पल कुमार, बंटी कुमार तथा मो. समीर, धीरज कुमार का सहयोग प्राप्त हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन