बेगूसराय : थाने के बैरक से पांच कार्टन शराब जब्त, पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 7:02 AM
बेगूसराय : एसपी ने रविवार की रात पांच पुलिसकर्मियों को पांच कार्टन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में सैप के दो जवान और होमगार्ड के तीन जवान शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपित पुलिसकर्मियों में सैप जवान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पुत्र रवींद्र कुमार, भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के […]
बेगूसराय : एसपी ने रविवार की रात पांच पुलिसकर्मियों को पांच कार्टन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में सैप के दो जवान और होमगार्ड के तीन जवान शामिल हैं.
गिरफ्तार आरोपित पुलिसकर्मियों में सैप जवान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पुत्र रवींद्र कुमार, भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के ढकनी निवासी राजदेव सिंह, होमगार्ड का जवान बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी रासुरेंद्र कुंंवर, मंझौल ओपी क्षेत्र के पवरा निवासी प्रमोद कुमार सिंह तथा लाखो ओपी क्षेत्र के धबौली निवासी सूर्य नारायण सिंह का पुत्र दीपक कुमार सिंह बताये गये हैं. पांचों पुलिसकर्मी मुफस्सिल थाने में ही पदस्थापित थे. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात मुफस्सिल थाने में पदस्थापित होमगार्ड के जवान प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस ने एक कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार किया था. प्रमोद कुमार सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी से शराब लेकर चोरी-छिपे थाना जा रहा था, तभी रास्ते में ही उन्हें गश्ती दल ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उनके नेतृत्व में मुफस्सिल थाने की पुलिस बैरक में छापेमारी की गयी.
जहां से सैप जवान रवींद्र कुमार, राजदेव सिंह, होमगार्ड के जवान सुरेंद्र कुमार एवं दीपक कुमार सिंह के बिस्तर के नीचे से भी एक-एक कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी. एसपी ने बताया कि पांचों आरोपित पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










